देवल संवाददाता। लालगंज (आजमगढ़ ) स्थानीय तहसील के अवदह गांव निवासी राजवन्त सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत व लगन से भारतीय जीवन बीमा निगम वाराणसी मण्डल के मुख्य शाखा जौनपुर मे एमडीआरटी क्लब ( मिलियन डालर राउण्ड टेबल क्लब ) के तीसरी बार सदस्य बनाए गये । इसके पहले क्षेत्रीय प्रबधक क्लब के सदस्य भी रहे है। जीवन बीमा निगम मे लगभग तीस वर्षो से कार्यरत है। एक वर्ष मे अनुमान से अधिक कार्य करने पर राष्ट्रीय स्तर तथा अन्तरराष्ट्रीय स्तर के क्लब के स्थायी सदस्य के रूप मे स्थान प्राप्त हुआ । इस कार्य के लिए उन्हें वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक राजेश कुमार चौधरी , विपणन प्रबंधक शोभन भट्टाचार्य , प्रबंधक विक्रय डा0 आनन्द प्रदीप, प्रबंधक विक्रय राकेश सिंह , , संदीप सिंह चन्द्रम व अमित श्रीवास्तव , वरिष्ठ शाखा प्रबंधक जैनपुर हेमन्त श्रीवास्तव , विकास अधिकारी शशिकान्त सिंह तथा सहायक शाखा प्रबंधक विकास सिंह व राजीव प्रजापति सहित अन्य अधिकारियो ने राजवन्त सिंह को माला पहनाकर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया । राजवन्त सिंह ने अपने इन कामयाबी के लिए अपने सहयोगियो व बीमा व धारको के प्रति आभार व्यक्त किया ।
