कृष्ण कुमार तिवारी, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर, दैनिक देवल |
कटेहरी उप चुनाव में भाजपा चुनाव की रुख को पूरी तरह से अपनी तरफ मोड़ने के लिए भाजपा नेताओं की फौज उतार दिया है। भाजपा नेता घर घर सम्पर्क कर जन जन को सरकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए भाजपा प्रत्याशी धर्म राज निषाद के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
सोमवार को जिला प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने खजुरी मण्डल में पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह,जिला मंत्री संजय सिंह,पंकज वर्मा,रमेश यादव,मण्डल अध्यक्ष दिलीप तिवारी के साथ ग्राम पंचायत किछुटी,बरहा नियामक चक, सेमरा घाट में चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी दोनों एक है।भाजपा ने कहा था कि देश की स्मिता और सुरक्षा की रक्षा को कहा था,जिसे करते हुए भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं और सम्मान को सुरक्षित किया है। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान,भ्रष्ट्राचार मुक्त शासन,हर गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास,फ्री गैस और बिजली कनेक्शन, किसान सम्मान निधि,5 लाख रुपए तक की फ्री इलाज की व्यवस्था,गरीब परिवारों को फ्री राशन सहित दर्जनों योजनाएं भाजपा की केंद्र और योगी आदित्यनाथ महाराज के नेतृत्व में प्रदेश सरकार संचालित कर रही है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील किया।
देर शाम भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के साथ कटेहरी बाजार में भाजपा प्रत्याशी धर्म राज निषाद के समर्थन में घर घर सम्पर्क कर लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि भाजपा ही देश प्रदेश,गांव,गरीब,किसान,महिलाओं युवाओं,पिछड़े और अनुसूचित वर्ग के लोगों की सर्वांगीण विकास के लिए सतत कार्य कर रही है। देश और प्रदेश भाजपा की डबल इंजन की सरकार में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।
भाजपा प्रत्याशी धर्म राज निषाद ने केदार नगर मण्डल की यरकी, मरथुआ सरैया,हैदराबाद, कोड़रा, चंदैनी,भारीडीहा, भड़सारी में घर घर सम्पर्क कर समर्थन मांगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को कटेहरी के राम देव जनता इण्टर कालेज में होने वाले बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के सभा की तैयारी में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी पूरी टीम के साथ लगे हुए हैं।बताया कि आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने डाक्टर अमित त्रिपाठी के साथ श्रवण क्षेत्र मण्डल,क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने अखण्ड प्रताप वर्मा के साथ कटेहरी मण्डल, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अस्मिता चंद ने कमलेश यादव के साथ श्रवण क्षेत्र मण्डल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सोनी शुक्ला ने खजुरी मण्डल, महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरक्ष क्षेत्र अमिता गुप्ता ने भीटी मण्डल, महिला आयोग सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने केदार नगर मण्डल,विधायक प्रभात वर्मा ने ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम के साथ श्रवण क्षेत्र मण्डल में जनता से सम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील किया।