दैनिक देवल ,सोनभद्र। बिन्ध्य कन्या पीजी कालेज के प्रबंधक डॉ अजय सिंह ने बताया कि नवगीत के प्रवर्तक सुप्रसिद्ध साहित्यकार ठाकुर प्रसाद सिंह पूर्व सूचना निदेशक उत्तर प्रदेश के जन्म जन शताब्दी के अवसर पर मां शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा वरिष्ठ लेखक व पत्रकार डॉक्टर हेमंत शर्मा को ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान समारोह से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 10 नवंबर को संपन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, अनुप्रिया पटेल, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री भारत सरकार होगी कालेज प्राचार्या डॉ. अंजली
विक्रम सिंह ने बताया कि काशी
हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वशिष्ठ अनूप , प्रख्याति
समीक्षक समालोचक डॉ इंदीवर और
डॉ. उमेश प्रसाद सिंह के विचार
सुनने को मिलेंगे। पीजी कालेज की ओर से यह दूसरी बार ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान 2024 प्रदान किया जा रहा है। इसके पूर्व 2023 में ठाकुर प्रसाद सिंह साहित्य
सम्मान प्रयाग के डॉ यस मालवीय
जी को प्रदान किया गया था।