आमिर। ब्यूरो चीफ। देवल। जौनपुर।शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप सोमवार नगर के पुराना चौक में सम्पन्न हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का सूर्य रथ पर सवार हो रविवार की देर रात संगत जी से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए सोमवार अपराह्न 12 बजे भरत मिलाप स्थल पुराना चौक पहुंचा जहां भैया भरत, शत्रुघ्न, प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण के मिलन को देखकर समूचा नगर भावुक हो उठा। जय श्रीराम के उद्घोष के बीच लोगों ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी की। कार्यक्रम को लीला प्रमुख प्रकांड विद्वान रामजी मिश्र ने सम्पन्न कराया। दशहरा के दूसरे दिन नगर का सुप्रसिद्ध भरत मिलाप में भारी भीड़ देखने को मिली। सूर्य रुपी रथ नगर के श्री संगत जी मंदिर से रवाना हुआ। घास मंडी चौक से होते हुए विमान डाकखाना तिराहा पहुंचा। यहां से रामरथ के पीछे पीछे पन्द्रह अलौकिक झांकियां (लाग) एवं बारह दुर्गा पूजा प्रतिमाओं की शोभा यात्रा निकाली गई। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के सूर्य रथ पुष्पक विमान रूपी रथ के आगे पागल, खूनी के रूप में झांकियों के अलावा मिलट्री बैंड और रामजी तिहारो चरित मनोहर गावैं सकल अवधवासी का भजन गाते मंडली के लोग रथ के आगे चलते रहे। अद्भुत झांकी द्वारा समाज की कुरीतियों एवं वर्तमान समय के समाज में व्याप्त धर्म, जाति एवं संस्कृति की राजनीति पर सीधा प्रहार किया गया था। प्रभु श्रीराम के पुष्पक विमान रूपी रथ के साथ हनुमान की भूमिका अजेन्द्र अग्रहरि और सुग्रीव की भूमिका पवन जायसवाल ने निभाई। पुष्पक विमान के आगे धर्म ध्वजा लें कार्यकर्ता चलते रहे। भालू, खूनी पागल के साथ अन्य जीवन्त झाकियां शोभा यात्रा में चार चांद लगा रही थी। रामरथ के आगे आगे चल रहे कीर्तन मण्डली ने पूरे नगर के वातावरण को राममय कर दिया। केन्द्रीय पण्डाल जेसीज चौक पर स्थापित किया गया था। मेला प्रमुख नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह रहीं। अध्यक्षता अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, शीतल प्रसाद अग्रवाल, गीता जायसवाल, अनिल मोदनवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, सुशील सेठ बागी ने आरती करके प्रभु राम की आरती की जो लोगों का मन मोह लिया। वहीं जेसीज चौक पर बनाये गये केन्द्रीय पण्डाल क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। डाकखाना तिराहे पर बने प्रसारण मंच से मेले का संचालन हर्ष चन्द्र जायसवाल व देवेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। भगवान राम के दर्शन के लिये श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया एवं क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान पूरे कार्यक्रम के दौरान मुस्तैदी से चक्रमण करते रहे जहां कोतवाली प्रभारी रोहित मिश्र सहित तमाम जवान मौजूद रहे।