आमिर। ब्यूरो चीफ। देवल। जौनपुर: पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा जिले में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने धारा 109/61(2) बीएनएस के तहत वांछित अपराधी आशीष यादव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आशीष यादव को सद्भावना पुल विसर्जन घाट से 13 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:05 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी आशीष यादव, उम्र 26 वर्ष, थाना कोतवाली क्षेत्र के सिपाह निवासी है। उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी का आपराधिक इतिहास:
आशीष यादव के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें शामिल हैं:
1. मु0अ0सं0 389/24 धारा 109/61(2) बीएनएस, थाना कोतवाली, जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 181/23 धारा 323/504/506 भादवि, थाना कोतवाली, जौनपुर।
3. मु0अ0सं0 216/23 धारा 147/323/342/504/506 भादवि, थाना कोतवाली, जौनपुर।
4. मु0अ0सं0 260/21 धारा 504/506 भादवि, थाना कोतवाली, जौनपुर।
5. मु0अ0सं0 377/23 धारा 323/504/506 भादवि, थाना लाइन बाजार, जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा, उ0नि0 फूलचन्द्र पाण्डेय, हे0का0 नीरज कुमार सिंह, हे0का0 पारस नाथ और का0 विनय कुमार शामिल थे।
जौनपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से आपराधिक तत्वों में भय व्याप्त है और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।