देवल संवाददाता ,लखनऊ।लखनऊ के चिनहट में बृहस्पतिवार सुबह गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गुमटी में जा घुसी। गुमटी में लगी सीमेंट की टिन से टकराकर बाइक सवार के चेहरे के चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी चालक के साथियों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक और ने दम तोड़ दिया। उदयगंज निवासी बब्बू (20) बाइक मैकेनिक थे। बुधवार रात करीब 11 बजे वह बाइक से अपने दोस्त हजरतगंज के बालूअड्डा निवासी अरशद (19) और कामरान के साथ देवा शरीफ गए थे।
बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे। बब्बू बाइक चला रहा थे। जिसकी रफ्तार काफी तेज थी तभी देवा रोड पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया फंस गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गुमटी में जा घुसी।
हादसा इतना भयानक था कि गुमटी में पड़ी सीमेंटड टीन बब्बू के चेहरे में जा धंसी और चीथड़े उड़ गए। पुलिस ने अरशद और कामरान को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने अरशद को मृत घोषित कर दिया।
बाइक दो हिस्सों में बंटी
हादसा इतना भीषण था कि बाइक दो हिस्सों में बंट गई। बाइक की हालत देख लोगों की रूह कांप उठी।