देवगांव, आजमगढ़ । दिनांक 26.10.2024 को आवेदिका सोनी यादव पुत्री महेन्द्र प्रताप यादव निवासिनी ग्राम- कहला सिकन्दरपुर थाना देवगाँव आजमगढ़ द्वारा थाना देवगांव पर लिखित तहरीर दिया कि आरोपी आशीष यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी कहला सिकन्दरपुर थाना देवगांव आजमगढ़ द्वारा वादिनी के साथ छेड़खानी करने, आये दिन परेशान व छेड़खानी करने तथा जबरजस्ती नाजायज सम्बन्ध बनाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 379/2024 धारा 64,74,351(2) बीएनएस बनाम आशीष पुत्र नन्दलाल यादव निवासी कहला सिकन्दरपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया। दिनांक 268.10.2024 को व0उ0नि0 शशिकान्त मय हमराह मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आशीष यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी कहला सिकन्दरपुर थाना देवगांव आजमगढ़ को एक मोटर साइकिल सहित बैरीडिह मोड़ से समय करीब 09.45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।