कृष्ण कुमार तिवारी ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर दैनिक देवल | मालीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को समय रात्रि करीब 11 बजे थाना जाफरगंज 33/11 के वी पावर हॉउस के पास फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष मालीपुर द्वारा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। वादी जीतेन्द्र मिश्रा पुत्र रामप्रसाद मिश्रा निवासी पटेलनगर अकबरपुर की तहरीर पर शरद सिंह पुत्र शिवसागर निवासी बेलउवा बरियारपुर थाना मालीपुर के विरुद्ध cr n. 232/24 धारा 109 BNS पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। सदर सीओ देवेंद्र मौर्य ने घटना की पुष्टि की।