देवल संवाददाता, निजामाबाद, आजमगढ़। दिनांक 05.09.2024 को वादिनी/पीडिता द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त खालिद पुत्र अज्ञात निवासी सुराई थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ने वादिनी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके सम्बन्ध में थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0- 432/24 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा चलाये जा रहे अभियान महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के क्रम में आज दिनांक 05.09.2024 को उ0नि0 रंजय सिंह मय हमराह द्वारा आरोपी अभियुक्त खालिद पुत्र असलम निवासी सुराई थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ आजमगढ उम्र करीब 28 वर्ष को कोटिला रेलवे फाटक के पास से समय करीब 13:00 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।