देवल संवाददाता, पवई, आजमगढ़। दिनांक 05.09.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि वादिनी की लडकी को अभियुक्त द्रविण बिन्द पुत्र महेन्द्र बिन्द निवासी ग्राम हेवती थाना पवई जनपद आजमगढ़ दिनांक 04.09.2024 को बहला फुसलाकर भगा ले गया। जिसके सम्बन्ध में थाना पवई पर मु0अ0सं0- 306/24 धारा 137(2)/87 BNS पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना* द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.09.2024 को उ0नि0 कृष्ण कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त द्रविण बिन्द पुत्र महेन्द्र बिन्द निवासी ग्राम हेवती थाना पवई जनपद आजमगढ़ को बागबहार पुलिया के पास से समय करीब 09:15 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।