देवल संवाददाता। स्टील अथॉरिटी के सीएसआर तत्वाधान में संचालित राइज फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को कृषि विज्ञान केन्द्र, कोटवा, आजमगढ़ में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक विधि सीखकर उसका उत्पादन करना जिससे समूह से जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।
इस प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केन्द्र सीनियर वैज्ञानिक डॉ. रूद्र प्रताप सिंह और डॉ. रणधीर नायक, डॉ. विमल व उनकी टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राइज फाउंडेशन के सचिव अभय त्रिपाठी, कॉर्डिनेटर इंद्रेश कुमार व अशोक प्रजापति सहित पल्हना ब्लॉक की समूह की महिलाएं उपस्थित थी।
राइज फाउंडेशन सेल सीएसआर के तत्वाधान में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, ऑर्गेनिक सब्जी उत्पादन, दोना पत्तल निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, सेनेटरी पैड निर्माण, मसाला निर्माण, आटा निर्माण और मिट्टी के बर्तन बनाने के कार्य से जु