धीरज, देवल संवाददाता, आजमगढ़। उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश मंत्री शैलेश राय के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रान्तीय नेतृत्य के आह्वाहन पर धरना एवं प्रर्दशन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालकेशदूबे तथा संचालन जिलामंत्री साकेत चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश मंत्री शैलेश राय ने कहा कि आज मुख्यमंत्री को सम्बोधित 26 सुत्रीय ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ के माध्यम से दिया गया है। उन्होने ने कहा कि सभी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राष्ट्रीयकरण कर दिया जाय, जिससे कि उन्हें भी राजकीय विद्यालयों की तरह पदोन्नति आदि की सुषिधा मिल सके। शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए हुबहू पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए, जिससे कि एनपीएस घोटाले के खतरे से बचा जा सके। यह भी कहा कि ऐडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा दी जाय तथा 2014 से नियुक्त शिक्षको की सामुहिक बीमा कटौती को शुरू कराया जाय।