दिनांक 24.05.2024 को वादी मुकदमा की लड़की को अभियुक्त रामलाल पुत्र मितई निवासी मिर्जापुर(गोझवा) थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ बहला फुसला कर भगा ले गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 242/24 धारा 363/366 IPC पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। दिनांक 26.05.2024 को अपहृता को बरामद किया गया तथा पीड़िता के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 376 IPC व 5M/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।दिनांक 30.05.2024 को व0उ0नि0 रंजय सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रामलाल पुत्र मितई निवासी ग्राम हजारेमलपुर थाना निजामाबाद आजगमढ उम्र करीब 22 वर्ष को सेन्टरवा मोड से समय करीब 10.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।


