भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जनपद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में सम्मिलित किया।प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर भरत भैया,राधेश्याम सिंह गुड्डू,संजय सिंह,बबलू ठठेरा, कौशल चौहान आलोक मल्ल मनोज गुप्ता मुन्ना सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी कि लहर चल रही है। मोदी सरकार के सुशासन के दम पर एनडीए सरकार 400 पार से अधिक सीट जीतने जा रही है।भाजपा सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को बढ़ावा देती है, सपा सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया को बढ़ावा देती थी। भाजपा सरकार सुरक्षा और सुशासन पर जोर देती है सपा वाले माफिया और गुंडों को संरक्षण देने पर जोर देते थे। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की पोषक है कांग्रेस ने अपनी सरकार में आकाश से लेकर पाताल तक में भ्रष्टाचार किया खदान से लेकर इसरो तक कांग्रेस के भ्रष्टाचार से नहीं बच पाए। आज कल जो ये कांग्रेस और सपा के लड़के जोड़ी बनाकर सड़कों पर घूम रहे हैं चार जून के बाद इन लड़कों को देश की जनता सड़क पर लाकर खड़ी कर देगी।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे दल के कार्यकर्ता भाजपा गठबंधन प्रदेश की सभी अस्सी सीटे जीतकर रिकार्ड बनाएगी तथा इंडी गठबंधन को उखाड़ फेंकेगी।जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, हमारा एक एक कार्यकर्ता प्रत्याशी बनकर खुद चुनाव लड़ रहा है।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल,सांसद मिथिलेश कठेरिया,संजय राय,त्र्यंबक त्रिपाठी, नूपुर अग्रवाल,रमेश सिंह,मुन्ना दूबे, देवेंद्र सिंह,शकुंतला चौहान,कृष्ण कांत राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
