देवल संवाददाता, संतोष कुमार मिश्र
बूढ़नपुर आजमगढ़ जिले के थाना कप्तानगंज पर एक पीड़ित द्वारा तहरीर दी गई कि 22 अप्रैल को 12 बजे रात्रि में एक व्यक्ति द्वारा सो रही लड़की के साथ छेड़खानी किया गया। शोर मचाने पर भाग गया। जाते समय गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में जांच करने के बाद पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 123,24 धारा 354,504,506 दर्ज किया। विवेचना के दौरान आरोपी का नाम प्रकाश में आया। आज सूचना पर उप निरीक्षक अंगद सिंह यादव मय हमराह द्वारा आरोपी को कप्तानगंज काशी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा जेल भेजा जा रहा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कप्तानगंज संजय कुमार पाल ने बताया कि पीड़ित के सूचना पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था विवेचना के दौरान आरोपी का नाम प्रकाश में आया। सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। मामले की जांच कर जल्द ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

