भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है लेकिन अभी भी गाजीपुर व बलिया सीट पर संशय व पेंच बरकरार है। गाजीपुर सीट की दो अहम भूमिहार बहुल्य मुहम्मदाबाद व जहूराबाद विधानसभा बलिया संसदीय सीट का हिस्सा है। इन दोनों सीटों के सियासत के केंद्र में सिन्हा परिवार है। कार्यकर्ता से लगायत आमजन की नजर जम्मू कश्मीर की तरफ लगी हुई है।भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, लेकिन अभी भी गाजीपुर व बलिया सीट पर संशय व पेंच बरकरार है। गाजीपुर सीट की दो अहम भूमिहार बहुल्य मुहम्मदाबाद व जहूराबाद विधानसभा बलिया संसदीय सीट का हिस्सा है। इन दोनों सीटों के सियासत के केंद्र में सिन्हा परिवार है।कार्यकर्ता से लगायत आमजन की नजर जम्मू कश्मीर की तरफ लगी हुई है। भाजपा हाईकमान के स्तर से कराए गए सर्वे में सिन्हा परिवार का नाम सबसे ऊपर होने से पार्टी अभी यह तय नहीं कर पा रही है कि आखिर किसे मैदान में उतारा जाए। दरअसल, मनोज सिन्हा उपराज्यपाल हैं।बावजूद गोपनीय सर्वे में उनका नाम आने के बाद शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर विचार मंथन जारी है। अगर यहां से सिन्हा परिवार नहीं लड़ता तो बलिया सीट का समीकरण भी बदल जाएगा। शायद यहीं वजह है कि अभी दोनों सीटों पर घोषणा नहीं की गई है।