अम्बेडकरनगर में रविवार देर रात तेज रफ्तार आ रही पिकअप वाहन और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घटना कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ट्रैक्टर चालक की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। जिससे दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। जिसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन चालू कराया। घटना टांडा थाना इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर हसनपुर पुन्थर के पास की है।जानकारी के अनुसार, टांडा थाना इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 पर हसनपुर सुंथर के तेज रफ्तार आ रही उल्टे साइड से आ रहा ट्रैक्टर ट्राली और बसखारी की तरफ से जा रही पिकअप में भीषण भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहन पलट गए, घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रभारी निरीक्षक टांडा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन को सुचारु रुप से चालू कर दिया गया है।