केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी शनिवार को अम्बेडकरनगर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार 400 सीट जीतेगी और उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इंडिया गठबंधन सीट का बंटवारा नहीं कर पा रहा है तो चुनाव कैसे लड़ेंगे।भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश एवं प्रदेश की स्थित खराब थी। यूपी की कानून व्यवस्था खराब थी, लेकिन जब से भाजपा की सरकार आयी है। कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। मां-बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। व्यापारियों से अब कोई हफ्ता नहीं मांग रहा है। देश एवं विदेश की नामी कंपनियां यहां निवेश कर रही है। जिससे युवाओं को रोजगार मिल रहा है। पेपर लीक करने वालों पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है।उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर दर्ज कर मोदी के 400 पार के लक्ष्य को पूरा करेगी। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय, जिला अध्यक्ष त्रयंबक तिवारी सहित दर्जन भर नेता मौजूद रहे।