बलिया में पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के सफल पर्यवेक्षण व सीओ बांसडीह व थानाध्यक्ष मनियर के नेतृत्व में थाना मनियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली।शनिवार को मनियर थाना पुलिस टीम के उप निरीक्षक रतनलाल पाठक ने वांछित अभियुक्त सोनू ठाकुर पुत्र सिलेख ठाकुर निवासी ग्राम निपनिया थाना मनियर बलिया को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।मनियर थाना क्षेत्र के एक नाबालिग को विगत 3 दिसंबर को अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था।वीडियो वायरल के बाद किशोरी की मां की तहरीर पर मनियर पुलिस ने आरोपी निपनिया गांव निवासी इरशाद अंसारी व ध्रुव सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उस समय सोनू ठाकुर कहीं बाहर था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। आरोप है कि सोशल मीडिया पर वीडियो सोनू ठाकुर ने ही वायरल किया था।