बलिया के सहतवार थाना पुलिस ने परिवहन विभाग के साथ शनिवार को ओवरलोड ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग अभियान के तहत चार ट्रकों का कागजात पूरा न मिलने पर उन्हें सीज कर थाने लाकर खड़ा कर दिया। इस दौरान परिवहन विभाग की टीम ने सभी ट्रकों का कागजात चेक किया जो सही नहीं पाए गए। वहीं इस कार्रवाई से ट्रक ड्राइवरों और मालिकों में हड़कंप मचा रहा।इस संबंध में सहतवार थानाध्यक्ष ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम थाना तीन मोहानी पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बांसडीह से रेवती जा रहे चार ट्रक जिनमे क्रमशः राख, मोरंग (बालू) और गिट्टी लदी थी। उन्हें रोका गया। सभी ओवरलोड निकले और कागजात में भी कमी मिली, जिसपर चार ट्रकों को सीज कर दिया गया।इस कार्रवाई के बाद ट्रक ड्राइवर कर मालिकों में हड़कंप मचा रहा। ट्रकों जहां-तहां खड़ी देखी गई।