मधुबन। स्थानीय कस्बा घोसी नव निर्माण मंच के प्रधान कार्यालय घोसी का आनंद भवन का डब्बू सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया,इस अवसर पर पांचों विधान सभाओं से मंच से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आगामी लोकसभा चुनाव 2024 व क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर प्रेसवार्ता की। घोसी नव निर्माण मंच के संस्थापक बद्रीनाथ ने 24 साल घोसी बदहाल के नारे को लेकर जमकर ललकारते हुए प्रेसवार्ता के दौरान कार्यक्रम को संबोधित कर क्षेत्र के तमाम गंभीर मुद्दों पर राजनीतिक दलों पर सवालिया निशान उठाते हुए सभी जाति,बिरादरी और धर्म के लोगों को इस अभियान में जुड़ने की अपील की। कहा कि ये जनता का मंच आगामी लोकसभा चुनाव में घोसी लोकसभा से बाहरी प्रत्याशियों का विरोध करेगी।मऊ में विकास पुरुष के नाम से जाने वाले स्व कल्पनाथ राय के बाद इस लोकसभा की जनता विकास को तरस रही है। स्व कल्पनाथ राय का सपना मऊ को सिंगापुर की तरह विकसित करना था। उनके मृत्यु के बाद हमारे द्वारा चुने गए प्रतिनिधि विकास तो दूर,उनके अधूरे कार्यों को भी पूरा नहीं कर पाए।इस बार के लोकसभा चुनाव में यहां के मतदाता पार्टी,जाति,धर्म से ऊपर उठ कर मऊ के लिए वोट करेंगे। हर घर और हर जन को इस अभियान से जोड़कर घोसी में नवपरिवर्तन किया जाएगा।इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, अजय यादव,डब्बू सिंह,इजहार,श्रवण निषाद,अखिलेश सिंह नदवल, श्रीकृष्ण राम,उमेश चौहान सहित सभी विधानसभा के प्रभारी समेत 17 प्रधान और 13 पूर्व प्रधान मौजूद रहे। मंच के द्वारा उठाए गए मुद्दों की वजह से बद्री नाथ की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है,नतीजतन मंच से भारी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं ।
