घोसी। जीन्स की दुकान में विद्युत शार्ट शर्किट से लगी आग से लगभग पन्द्रह लाख के कपड़े जलकर हुए राख। बता दे कि घोसी नगर के इस्लामपुर परती रोड पर स्थित गर्ल्स गारमेंट्स के नाम से संचालित जीन्स की दुकान में रविवार/सोमवार की मध्यरात्रि विद्युत शार्ट शर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग भयंकर रूप लेने लगी। आग की लपटें उठते देख लोगों ने दुकान में लगी आग को बुझाने की भरपूर कोशिश किया। किन्तु आग भयंकर रूप लेती जा रही थी।जिसे लेकर दुकान की बिल्डिंग में रह रहे लोगो ने आगलगी की सूचना घोसी पुलिस को दी मौके पर पहुँची पुलिस ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दिया। पहुँची फायर ब्रिगेड व पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया।दुकान के मालिक जाहिद ने बताया कि विद्युत शार्ट शर्किट से आग लगने की संभावना है।जिससे लगभग पन्द्रह लाख रुपये का जीन्स व कपड़े जलकर राख हो गए है।आगामी त्योहारों को देखते हुए तीन दिन पहले ही कपड़े आये थे। पहले से भी कपड़े दुकान में भरे पड़े थे।आग की चपेट में आने से पूरी तरह दुकान जलकर राख हो गई। अचानक आग लगने पर आस पास के लोगों में मची रही अफरा तफरी।घोसी नगर के व्यस्ततम इलाके में दुकान में देर रात आग लगने की जानकारी होने पर अफरा तफरी मची रही। लोग घरों से बाहर निकल आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश करते रहे किन्तु आग भयंकर रूप लेती रही। जिससे आस पास सटे घरों में लोग दहशत में हो गए और अपने अपने घरों से बाहर निकल गए।कोतवाली पुलिस के सिपाहियों ने दिखाई बहादुरी।दुकान में आग लगने की सूचना जब स्थानीय लोगो ने घोसी कोतवाली पुलिस दी तब पुलिसकर्मी अपनी बाइको से आगलगी स्थल पर पहुँचे कोतवाली के सिपाहियों ने ततपरता दिखाते हुए आस पास के घरों से बाल्टी के पानी से आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश किया। कुछ दी देर में पहुँची फायर ब्रिगेड ने भयंकर रूप ले चुकी आग पर घण्टों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिली।पुलिस व फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई है। स्थित सामान्य है।