बलिया के नगरा थाना पुलिस ने एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार करते हुए एक ट्रक पर लदा 96 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा बीयर बरामद किया। पुलिस टीम ने एक ट्रक अवैध शराब बरामद किया है। बरामद शराब में ऑफिसर च्वाइस 25 पेटी, 8 पीएम 20 पेटी, किंग फिशर बीयर 20 पेटी व रायल स्टेज 31 पेटी शामिल है। पुलिस ने ट्रक को सीज करते हुए गिरफ्तार शराब तस्कर को सुसंगत धाराओं के तहत पेश न्यायालय कर दिया। बरामद शराब की कीमत करीब 14 लाख रुपए आंकी गई है। अवैध शराब तथा बियर ट्रक का नंबर प्लेट बदलकर ले जाई जा रही थी।उपनिरीक्षक छुन्ना सिंह व उप निरीक्षक श्याम जी यादव, हेड कां. संजय सिंह, कां. प्रिंस प्रजापति, कां. धर्मराज व कां. अनूप गोंड के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे। इस दौरान संदिग्ध वाहनों के चेकिंग के दौरान दीपक यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी उकछी, थाना पकड़ी, बलिया को इंग्लिशिया चट्टी से हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 96 पेटी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया।