अम्बेडकरनगर में टांडा थाना इलाके के सकरावल एकता मैदान में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। इसकी वजह से युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।टांडा थाना इलाके के सकरावल एकता मैदान में आज सुबह स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ एक 20 वर्षीय युवक का शव देखा। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई, लेकिन पहचान नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बताया जाता है कि युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया लगता है कि युवक की हत्या कर शव को किसी ने फेंक दिया है। प्रभारी निरीक्षक टांडा संतोष सिंह ने बताया कि युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की, लेकिन पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच किया जा रहा है।