जहानागंज, आजमगढ़। दिनांक 19.02.2024 को वादी मुकदमा रामकेश यादव पुत्र लालचन्द यादव निवासी ग्रा0 कुसरना पो0 कोईलारी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि वाहन RJ 05 CC xxxx कार FRONX सुजकी के चालक रोहित सिंह S/O राजवीर सिंह पता R1 H2 SECTOR 27 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर ने तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए वादी के पिता लालचन्द यादव को टक्कर मार दिया जिससे वादी के पिता लालचन्द यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 66/24 धारा 279/304ए भादवि0 बनाम रोहित सिंह S/O राजवीर सिंह पता R1 H2 SECTOR 27 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। दिनांक- 19.02.2024 को उप-निरीक्षक मदन कुमार गुप्ता मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रोहित सिंह पुत्र राजवीर सिंह पता H2 SECTOR 27 पुलिस स्टेशन सेक्टर 19 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर हाल पता ग्राम कादीपुर थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर उ0प्र0 उम्र करीब 32 वर्ष को साई ढाबा पेट्रोल पम्प कस्बा जहानागंज से समय करीब 20.35 बजे मौके पर दुर्घटना कारित की हुई वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया ।