बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया श्री अशोक कुमार-सप्तम के आदेशानुसार, सुरेन्द्र प्रसाद अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की अध्यक्षता में आज दिनांक 12/02/2024 को ए0डी0आर0 भवन दीवानी न्यायालय, बलिया में जनपद के समस्त बैंक प्रबन्धकगण की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.03.2024 को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी।बैठक में दिनांक 09/03/2024 को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु चर्चा की गयी। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, सुरेन्द्र प्रसाद द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त बैंक प्रबंधकगण को निर्देशित किया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में एन0पी0ए0 एकाउंटस से संबंधित नोटिसों को शीघ्र-अति-शीघ्र कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्रेषित करें, जिससे की प्राप्त नोटिसों को समय से तामिला कराया जा सके तथा यह भी निर्देशित किया गया कि वह अपने क्षेत्रान्तर्गत आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार, पम्पलेट, पोस्टर व बैनर आदि से, करना सुनिश्चित करें। बैठक में सेन्ट्रल बैंक के एल0डी0एम0/प्रबंधक श्री जितेन्द्र कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक श्री राकेश कुमार पाठक, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक श्री ब्रजेश कुमार, इण्डियन बैंक के शाखा प्रबंधक श्री संजय कुमार, यूनियन बैंक के प्रबंधक श्री प्रशान्त कुमार, सेन्ट्रल बैंक के प्रबंधक श्री सुमन कुमार, केनरा बैंक के प्रबंधक श्री राकेश कुमार, एक्सीश बैंक के प्रबंधक श्री अजीत उपाध्याय, बैंक ऑफ बडौदा के प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता, बड़ौदा यू0पी0 बैंक-। के मुख्य प्रबंधक श्री पियूष कुमार एवं बड़ौदा यू0पी0 बैंक- ।। के प्रबंधक श्री विकास कुमार उपस्थित रहे।