चितबड़ागाँव, बलिया। नगर पंचायत कार्यालय पर आठवें दिन भी सभासदों का ताला बंदी व प्रदर्शन जारी रहा।अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के कार्यालय पर नहीं रहने से दर्जनों फरियादी बैरन लौटे।सम्बन्धित जनपद के अधिकारियों की उदासीनता से नाराज सभासदों ने 16 फरवरी को मुख्य मंत्री से पैदल चलकर गुहार लगाने का फैसला लिया।जानकारी के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत में शिवमंगल सिंह के नेतृत्व में 12 सभासदों ने जांच में करोड़ों रुपये के घोटाले का दोषी अधिशासी अधिकारी को दंडित करने की मांग को लेकर 5 फरवरी से ही कार्यालय पर ताला जड़ कर धरने पर बैठ गए थे। सोमवार आठवें दिन भी कोई जिम्मेदार अधिकारी उनकी व्यथा सुनने तक नहीं आया। सभासदों का कहना है कि अपर जिलाधिकारी सीटी मजिस्ट्रेट व लेखाधिकारी जैसे आला अधिकारियों के द्वारा जांच में करोड़ों रुपये का घोटाले के दोषी ठहराया गया है तथा जांच रिपोर्ट भी शासन को जिलाधिकारी द्वारा भेज दिया गया है। शासन में पकड़ होने या शासन की उदासीनता के कारण अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार पर कार्रवाई न होना सरकार की छवि को बिगाड़ा जा रहे हैं। सोमवार सभी 1२सभासदो ने एक स्वर से 16 फरवरी को पैदल लखनऊ पहुंच कर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी व्यथा सुनाने का निर्णय लिया।