फिरोज नाडियावाला की निर्मित फिल्म वेलकम टू द जंगल कुछ समय पहले विवादों में घिर गई थी जिसके बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। मगर अब खबर आ रही है कि फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू होने जा रही है। विवादों के बादल छट गए हैं। फिरोज ने मामला संभाल लिया है।कॉमेडी मूवी 'वेलकम' और 'वेलकम बैक' की कामयाबी के बाद दर्शकों को इसकी तीसरी फ्रेंचाइजी का इंतजार था, जो अब फाइनली खत्म होने जा रहा है। कुछ महीने पहले मेकर्स ने 'वेलकम टू द जंगल' यानी 'वेकलम 3' (Welcome 3) का एलान किया था। मगर शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म विवादों में घिर गई थी।दरअसल, हुआ यूं कि फिल्ममेकर अनीस बाजमी ने 'वेलकम टू द जंगल' के निर्माता फिरोज नाडियावाला पर आरोप लगाया था कि प्रोड्यूसर ने उन्हें 2 करोड़ रुपये बकाया राशि नहीं दी है। विवाद बढ़ने के बाद फिल्म की शूटिंग को पोस्टपोन कर दिया गया था, लेकिन शूटिंग फिर से शुरू होने जा रही है।हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने बताया कि फिरोज, अनीस बाजमी को बकाया राशि का भुगतान करने के लिए राजी हो गए हैं। बकौल बीएन तिवारी, वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) की शूटिंग का पहला शेड्यूल गुजरात में होना था, लेकिन अब इसे मुंबई में ही किया जाएगा। सभी कलाकार मुंबई में कुछ इम्पोर्टेन्ट सींस की शूटिंग करेंगे। मुंबई के अलावा भी कई और जगहों पर शूट किया जाएगा, लेकिन अभी तक जगहों का खुलासा नहीं हुआ है। अहमद खान के निर्देशन में बन रही 'वेलकम 3' में फिल्मी सितारों से लेकर कॉमेडियन और सिंगर्स भी नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, रवीना टंडन, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, मुकेश तिवारी, श्रेयस तलपड़े, राजपाल यादव, तुषार कपूर, राहुल देव, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, मीका सिंह समेत कई अभिनेता नजर आने वाले हैं।