जहानागंज, आजमगढ़ । दिनांक 24.12.2023 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि अभियुक्त आशीष चौहान पुत्र रामविलास चौहान निवासी मुरारपुरखरका थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने वादिनी मुकदमा को साथ शादी का झांसा देकर 03 वर्षो तक दुष्कर्म किया। अभियुक्त के घरवालो को बताने पर वादिनी व उसके के घर वालो को जान से मारने की धमकी दिये जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 561/23 धारा 376/452/506 भादवि0 बनाम आशीष चौहान पुत्र रामविलास चौहान निवासी मुरारपुरखरका थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। दिनांक 25.12.2023 व0उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आशीष चौहान पुत्र रामविलास चौहान निवासी मुरारपुरखरका थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को मंदे बाजार से समय करीब 12:10 बजे गिरफ्तार किया गया









