रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में भारत अब अन्य देशों के विकास पर सकारात्मक प्रभाव डालने की स्थिति में है। रक्षा मंत्री ने बुनियादी ढांचे के विकास विशेषकर संचार के विस्तार पर सरकार के फोकस का उल्लेख किया। जानिए वर्तमान में क्या है भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति। पढ़िए क्या है पूरी खबर।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने FICCI के एजीएम ने कहा कि भारत, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में, अब अन्य देशों के विकास पर "सकारात्मक प्रभाव" डालने की स्थिति में पहुंच गया है।रक्षा मंत्री ने बुनियादी ढांचे के विकास, खासकर कनेक्टिविटी के विस्तार पर सरकार के फोकस का जिक्र किया। उन्होंने कहा की भारत ने दूर-दराज के इलाकों में बुनियादी ढांचे का विकास किया है और पीएम गति शक्ति योजना के तहत कनेक्टिविटी का जाल बिछाया है।रक्षा मंत्री ने सरकारी के मानव संसाधन विकास पर प्राथमिकता के बारे में बताते हुए कहा,आपको बता दें कि वर्तामान में चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में भारत की अर्थव्यवस्था 7.6 प्रतिशत है। भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सेबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और अभी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।कल ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आरबीआई एमपीसी के फैसले को सुनाते हुए यह अनुमान लगाया था कि चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत रह सकती है।
अन्य देशों के विकास पर भारत डाल सकता है सकारात्मक प्रभाव, इन्फ्रास्ट्रक्चर पर है सरकार का फोकस: राजनाथ सिंह
दिसंबर 09, 2023
0
Tags