गाजियाबाद में न्यू पंचवटी के पास जीटी रोड के किनारे पर शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था। सड़क पर गिरने से मुंह और सीने पर चोट लगी हुई थी। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन 102 लगा नहीं। फिर 112 डायल किया तो वहां से भी कोई नहीं आया फिर कुछ युवकों ने ई-रिक्शा से घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया।गाजियाबाद में न्यू पंचवटी के पास जीटी रोड के किनारे पर शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था। सड़क पर गिरने से मुंह और सीने पर चोट लगी हुई थी।आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन 102 लगा नहीं। न्यू पंचवटी निवासी आकाश चौहान ने बताया कि एंबुलेंस का नंबर नहीं लगने पर उनके भाई ने मौके से ही डायल 112 किया, लेकिन जीटी रोड पर शादियों के कारण भाटिया मोड़ से ऑप्यूलेंट माल तक वाहन जाम में फंसे हुए थे।स्थानीय युवकों ने इसके बाद 15-20 मिनट पुलिस का इंतजार किया। पुलिस के पहुंचने में देरी होने पर आकाश घायल को खुद ही ई-रिक्शा में लेकर एमएमजी अस्पताल पहुंच गए।आकाश का कहना है कि घायल शराब के नशे में लग रहा था। घायल की पहचान जयप्रकाश नगर के रहने वाले 55 वर्षीय जगदीश के रूप में हुई है।