उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट,द्वारा पिछले 29 नवंबर 2023 को शिक्षा निदेशक माध्यमिक के शिविर कार्यालय 18 पार्क रोड लखनऊ में हुए विशाल धरने में अपर शिक्षा निदेशक द्वारा तदर्थ शिक्षकों के साथ जारी किए गए शासनादेश दिनांक 9 नवंबर 2023 को वापस लेने एवं शासन स्तर से वार्ता करने का आश्वासन दिया था,तत्पश्चात शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने धरने के पत्रक को संज्ञान लेते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी से वार्ता किया।जिसके परिणाम स्वरूप शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद को तत्काल हटाते हुए कुंभ मेला प्रयाग भेज दिया गया।और 1 दिसंबर 2023 को उत्तर प्रदेश की विधानसभा के अध्यक्ष द्वारा तदर्थ शिक्षकों को सेवा से निकलने के आदेश को निरस्त कराकर शिक्षकों के हित में आदेश निर्गत करने हेतु आदेश जारी किया गया है,प्रदेश के शिक्षकों को बधाई है,कि पांडे गुटके धरना प्रदर्शन के पश्चात शासन को अपने दिए गए शासनादेश पर पुनः विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।इसके लिए प्रांतीय अध्यक्ष अमरनाथ सिंह,प्रांतीय संरक्षक रामजन्म सिंह,प्रादेशिक मंत्री आशीष कुमार सिंह एवं संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष जगदीश पांडे जी सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं प्रदेश के सभी जनपदो के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। जिनका संघर्ष एवं प्रयास सरकार को माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुटके संघर्ष के सामने घुटने टेकने हेतु मजबूर कर दियादिया।अवनीश कुमार सिंह अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ,एवं जनपद मऊ के सभी पदाधिकारी गण।