आजमगढ़। थाना क्षेत्र दीदारगंज के अंतर्गत सुरहन ग्राम में 21 वर्षीय शबनम पुत्री जैतून राजभर की चाकू मार कर हत्या कर दिया गया।और अमूमन हमें जानते हैं की माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार के मामलों में परिवार को सहायक धनराशि देकर उनकी मदद करने का प्रयास किया जाता है। पिछले कई मामलों में जहां ऐसा पाया गया है की परिवार का मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए पैसे से जीविका चलने में मदद हो सकती है तो ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा शासन को आदेश देकर जरूरतमंद परिवार तक उचित धनराशि पहुंचाई गई है। इसी क्रम में मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश ने उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कोष से जिला प्रशासन के माध्यम से सहायता राशि के रूप में रु0 05 लाख शबनम की मां को देने की घोषणा की है।