दिनांक 23.12.2023 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल मय हमराह द्वारा तकिया पहाड़पुर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान हाथों में बैग लिये 02 महिलाएं आती दिखी सन्देह होने पर मुख्य आरक्षी महिला रेनू यादव द्वारा रोका गया तथा अभियुक्ता रूखसाना पत्नी पप्पू उम्र करीब 30 वर्ष निवासी कासिमगंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ के बैग से 1.6 किलो ग्राम गाँजा बरामद हुआ तथा दूसरी महिला शबाना पत्नी समीर उम्र करीब 25 वर्ष निवासी कासिमगंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ के बैग से 1.400 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 1. मु0अ0सं0 735/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम रूकसाना पत्नी पप्पू उम्र 30 वर्ष निवासी कासिमगंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ तथा 2. मु0अ0सं0 736/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम शबाना पत्नी समीर उम्र करीब 25 वर्ष निवासी कासिमगंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत कर समय करीब 8.35 बजे गिरफ्तार किया गया ।