Shriya Saran Diwali Celebrations फिल्म एक्ट्रेस श्रिया सरन इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अक्सर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली को लेकर एक पोस्ट किया है जिसमें वह बनारसी साड़ी पहने नजर आ रही हैं। फैंस को भी एक्ट्रेस का यह लुक काफी पसंद आ रहा है।एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shriya Saran Diwali Celebrations: दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो गई है। ऐसे में हर कोई इस फेस्टिवल के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, कुछ बॉलीवुड सेलेब्स दिवाली पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। अब इसी बीच 'दृश्यम' एक्ट्रेस श्रिया सरन ने अपने परिवार के साथ दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की हैं।इन फोटोज में वह बनारसी साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि एक्ट्रेस के कुछ आउटफिट उनकी शादी के थे और कुछ उनके पति को उनकी सास ने अपने दामाद को तोहफे में दिए थे। एक्ट्रेस ने बनारसी साड़ी के साथ फुल स्लीव वाला कढ़ाईदार ब्लाउज पहना। इसके साथ ही उन्होंने माथे पर बिंदी, स्टेटमेंट ज्वेलरी और हेयर बन बनाकर अपने लुक को पूरा किया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने पोस्ट में दिवाली भी विश की।श्रिया सरन का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यूजर कमेंट सेक्शन में जमकर उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'ब्यूटीफुल'। एक अन्य ने कमेंट में लिखा 'मैम आप बहुत प्यारी लग रही हैं'। इसके साथ ही कुछ लोगों ने क्यूट, तो कुछ ने खूबसूरत बताया।इस साल श्रिया सरन की दो फिल्में रिलीज हुई। पहली फिल्म आर चंद्रू के निर्देशन में बनी 'कब्जा' थी और दूसरी फिल्म 'म्यूजिक स्कूल' थी। इस फिल्म में उन्होंने प्रकाश राज और शरमन जोशी के साथ स्क्रीन शेयर की थी।