Ind vs SA: रोहित शर्मा ने विराट की नहीं, इन तीन प्लेयर्स की तारीफ़ में पढ़े कसीदे!
Author -
Dainik Deval
नवंबर 06, 2023
0
भारतीय टीम में बदलाव को लेकर Rohit Sharma ने जो कहा है वो टीम में जो आत्मविश्वास है, उसका सबूत है.भारत ने विश्वकप 2023 (World Cup 2023) में लगातार आठवीं जीत दर्ज की है. इस मैच में कई रिकॉर्ड्स भी बने. विराट कोहली ने 49वां शतक जड़ कई सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. इसके बात सचिन तेंडुलकर से जो बात-चीत हुई, उसकी भी खूब चर्चा है. साउथ अफ्रीका की टीम के लिए एक रिकॉर्ड बनाया गेंदबाज मार्को यान्सन ने. यान्सन ने सबसे लंबा ओवर फेंका, 10 बॉल का. मैच के बाद रोहित शर्मा ने टीम के कई राज़ खोल दिए.