वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए पाकिस्तान को 11 नवंबर की शाम को इंग्लैंड के खिलाफ चमत्कार करना होगा। बाबर आजम एंड कंपनी को अपना आखिरी मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन से खेलना है। अंतिम चार में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को बेहद बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल की रेस से आउट हो चुकी है।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ENG vs PAK Pitch Report: वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए पाकिस्तान को 11 नवंबर की शाम को इंग्लैंड के खिलाफ चमत्कार करना होगा। बाबर आजम एंड कंपनी को अपना आखिरी मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन से खेलना है। अंतिम चार में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को बेहद बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से आउट हो चुकी है।इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 का अहम मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है। इस मैदान पर आमतौर पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है, लेकिन इस विश्व कप में यहां की पिच थोड़ा धीमी रही है। बॉल बैट पर फंसकर आ रही है, जिससे क्रीज पर आते ही बड़ा शॉट लगाना इतना आसान नहीं रहा है।भारत और साउथ अफ्रीका के बीच भी खेले मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी काफी मदद मिल रही है। जडेजा ने लास्ट गेम में पांच विकेट अपने नाम किए थे, तो साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज की गेंदें भी खूब घूम रही थीं।