विद्यालयों में बच्चों ने बनाई आकर्षक रंगोलियां
नवंबर 10, 2023
0
आजमगढ़। धनतेरस पर कई विद्यालयों में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिताओं के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। सेंट जेवियर्स स्कूल एलवल में प्रथम पूज्य गणेश तथा सभी ऐश्वर्य दात्री मां लक्ष्मी की पूजा धूमधाम से मनी। इस दौरान छात्राओं ने मन मोहक रंगोली बनाई। मुख्य अतिथि डॉ अनुभा श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि डॉ संतोष एवं विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रशांत चंद्रा, आवासीय प्रबंध निदेशक अनिरुद्ध जायसवाल, शैक्षिक निदेशक देवेंद्र झा, प्राचार्य विनय पाण्डेय उप प्राचार्य तरनी श्रीवास्तव एवं प्राथमिक प्रभारी अंशिका सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर एवं लक्ष्मी गणेश का पूजन किया। रानी की सरायः सेठवल स्थित जेपीआर गर्ल्स कालेज में छात्राओं ने रंगोलियां बनाई। इस अवसर पर डा. अनीता दुबे, सुषमा राय, विनिता राय आदि मौजूद रहे। सरायमीरः इंपीरियल पब्लिक स्कूल में रंगोली कार्यक्रम बच्चों ने कला का उत्कृष्ट नमूना पेश करते हुए दीपों से रंगोली से सजाया। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक अभिमन्यु यादव उनकी टीम ने गांव के बच्चों, जरूरतमंदों में दीये आदि का वितरण किया। विद्यालय के बच्चों व शिक्षकों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई। वहीं सेंट जेवियर्स हाईस्कूल मनरा जगदीशपुर में भी दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनी। निजामाबादः मां शीतला प्राइमरी पाठशाला फरहाबाद प्रतियोगिता हुई। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. सुदर्शन मिश्रा ने बच्चों को दीपावली के महत्व को समझाया। सगड़ीः घाघरा स्थित इंग्लिश प्राइमरी स्कूल में धनतेरस बच्चों ने रंगोली बनाकर खुशी का इजहार किया। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज आदर्श नगर रायपुर पट्टी में रंगोली प्रतियोगिता में हुई। उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाले बच्चे पुरस्कृत हुए। जहानागंजः धनहुंआ स्थित एसकेडी विद्या मंदिर एवं एसकेडी इंटर कॉलेज में दीपोत्सव छात्र और छात्राओं ने सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों और उपलब्धियों पर रंगोलियां बनाई।
Tags