आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता मगरा देवी ने आरोपी लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही साईनाथ, नारायन, विनोद, प्रमोद सहित आधा दर्जन लोगों ने गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडे और हाथ पैर से भतीजे सुनील, सुनील की पत्नी, अजीत के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों की इस गंभीर मारपीट से सुनील बेहोश हो गया। आस-पास के लोगों की मदद से गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।