देवल संवाददाता, इंदारा। दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंच पुष्कर चौधरी द्वारा जनपद मऊ के कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए लगातार सघन भ्रमण किया जा रहा है। उसी क्रम में अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश मीडिया सचिव मुश्ताक अली मंसूरी की आवास करीमाबाद पर हुई बैठक को संबोधित करते हुए,उन्होंने कहा कि आदरणीय दीदी अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश की एकमात्र लीडर है। जो सभी के दुख दर्द को समझती और इन्हें अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए आप लोगों का सहयोग आवश्यक है। उपस्थित सभी लोगों से कार्यक्रम में आने का आह्वान किया इस दौरान प्रदेश मीडिया सचिव मुश्ताक अली मंसूरी ने कहा कि आदरणीय दीदी अनुप्रिया पटेल जी गरीबों वंचित पिछड़ों की मसीहा है,उनकी नेतृत्व में ही उत्तर प्रदेश विकसित हो पाएगा। इस दौरान पुष्कर चौधरी प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंच,सुभाष चंद्र विश्वकर्मा,आबिद अली मंसूरी, मुश्ताक अली मंसूरी,अफजल अलम मंसूरी,शकील अहमद, शरद,शरीफ उद्दीन गार्डन,अरशद अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
