देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के श्रीकांतपुर ग्राम पंचायत में शासन के तरफ से अपील है हर नागरिक को एक पेड़ माँ के नाम पर लगाने का अभियान के माध्यम से सोमवार को बन विभाग रेंजर अपनी टीम के साथ पहुंच कर सुंदर लाल स्मारक गौरी इंटर कॉलेज श्रीकांतपुर में वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर ग्लो ऑन मेकअप स्टूडियों एकेडमी के प्रबंधक सेजल राय विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं तथा गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण किया जा सके।
