देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) सिधौना मेहनाजपुर थाना के अंतर्गत रविवार को दरियापुर नेवादा स्थित कूबां पीजी कॉलेज दरियापुर नेवादा आजमगढ़ में पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत बृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। इस महान कार्य में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अभिमन्यु यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेंद्र प्रताप रघुवंशी और डॉ. राणा प्रताप सिंह समेत अनेक प्राध्यापक, कर्मचारियों व एनएसएस के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। परिसर में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अभिमन्यु यादव ने अपनी माता जी के नाम पौधा लगाते हुए कहा कि आज के अंधाधुंध औद्योगीकरण, वनों की कटाई और अत्यधिक कीटनाशकों के प्रयोग से जल, हवा और पूरा परिवेश विषाक्त हो चुका है। इससे बच्चों का भविष्य संकट में है। उन्होंने अपील की कि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वातावरण और जीने के लिए अच्छा माहौल देने के लिए हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति सचेत होकर पौधे जरूर लगाने चाहिए। डॉ सिंह ने छात्रों को पौधों के बड़े होने तक उनकी देखरेख करने का संकल्प दिलाया।
