कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।शक्ति केंद्र जलालपुर प्रथम की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को पलटू साहेब मंदिर के बगल आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर उपाध्यक्ष दीपचन्द सोनी ने की।
शक्ति केंद्र प्रभारी विकाश निषाद ने डिजिटल लर्निंग के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक को अपनाना समय की माँग है। इसके बाद आगामी अभियानों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम और योजनाओं के प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।शक्ति केंद्र संयोजक मनीष सोनी ने सभी बूथ अध्यक्षों से उनके क्षेत्रों की गतिविधियों की जानकारी ली। बैठक में वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सोनी, बूथ अध्यक्ष संतोष गुप्ता, घनश्याम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
