जाँच के बाद कार्यवाही शून्य, खंड विकास अधिकारी का उल जुलुल बयान आया सामने
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विकास खंण्ड जहाँगीर अंतर्गत ग्राम पंचायत शंकर पुर वर्जी निवासी शशिकांत मिश्र ने तहसील दिवस समेत अन्य उच्चाधिकारियों से अपने ही गांव में बने 20 वर्ष पूर्व खंण्डजे को गांव निवासी पूर्व दबंग प्रधान राजेन्द्र प्रसाद अन्य द्वारा उखाड़ कर पोर्च निर्माण करने का आरोप लगाते हुए शिकायत किया था जिसकी जाँच सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा की गयी उक्त प्रकरण में खंण्डजा उखाड़े जाने की बात अपनी जाँच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से दर्शाया गया मामले में पंन्द्रह दिन का समय बीत गया परंतु अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सका जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री समेत अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत कर एफ आई आर दर्ज करवाते हुए उक्त स्थान पर खंण्ड़जा निर्माण करवाने की माँग किया गया है जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूर्व की भाँति सुलभ हो सके।
``उक्त प्रकरण में ग्राम पंचायत अधिकारी से जानकारी लेना चाहा तो फोन रिसीव नहीं हुआ,,
*यह बोले खंण्ड विकास* अधिकारी जहाँगीरगंज -सुबह से चार पाँच लोग बयान ले चुके है कितने लोग लेंगे कहाँ से जानकारी मिली आपको सचिव से बात कर लीजिए मैं दो या तीन तारीख में ज्वाइन किया हूँ ।
