आमिर, देवल ब्यूरो ,जफराबाद । जौनपुर जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड सिरकोनी अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपीपुर में आयोजित "वृक्षारोपण महायज्ञ-2026" के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" महाअभियान में भाजपा नेता श्री ज्ञानप्रकाश सिंह ने क्षेत्रवासियों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित यह अभियान केवल वृक्ष लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण एवं मातृ सम्मान के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माँ अपने बच्चे का पालन-पोषण और संरक्षण कर उसे बड़ा करती हैं, उसी प्रकार हम सभी का भी दायित्व है कि "एक पेड़ माँ के नाम" लगाकर उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण करें, ताकि वह विकसित होकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण का आधार बन सके। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी माँ के सम्मान तथा प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम "एक पेड़ माँ के नाम" लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्री अखिलेंद्र सिंह (ग्राम प्रधान गोपीपुर), श्री अमरेश रतन सिंह "रंगीले" (सदस्य जिला पंचायत), श्री सुनील निषाद (ग्राम प्रधान धनेजा), श्री सुनील प्रधान (ग्राम प्रधान गोधना), श्री रजनीश चौबे (भाजपा मंडल अध्यक्ष, सिरकोनी), श्री संत कुमार चौबे (पूर्व मंडल अध्यक्ष, सिरकोनी), श्री पंकज मिश्रा (पूर्व प्रधान शाहबड़ेपुर), श्री जुगनू सिंह, श्री सत्यपाल सिंह, श्री अजय कुमार मिश्र, श्री सुरेंद्र चौबे, श्री सौरभ सिंह "टोनू" सहित अनेक गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
.jpeg)