कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकर नगर जिले के जहागीरगंज शिक्षा क्षेत्र के शंकरपुर वर्जी गांव निवासी शशिकांत मिश्रा ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को शिकायती पत्र भेज कर अपने गांव के ही अरविंद कुमार मिश्रा पर आरोप लगाया कि पंडित नेहरू स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सर्वेपुर निकसपुर में प्रबंध कमेटी के द्वारा सन 2016 में अरविंद कुमार मिश्रा की नियुक्ति कर दी गई। उक्त स्थान पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था जबकि अनिल कुमार मिश्रा सामान्य वर्ग से आते हैं। ऐसे में यह नियुक्ति अवैध है नियुक्ति को निरस्त कर वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए।
बातचीत में शशिकांत मिश्रा ने बताया कि यह सब जानकारी आरटीआई से प्राप्त की गई है ।शिकायती पत्र राज्य सूचना आयोग, जिलाधिकारी अंबेडकर नगर, बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबेडकर नगर को भेजी गई है। हर जगह प्राप्त भी हो चुकी है ।
