देवल संवाददाता, आजमगढ़। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पाँच दिवसीय आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्रशिक्षण का शुभारंभ बीआरसी सभागार पल्हनी में दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने कहा कि निपुण भारत मिशन का उद्देश्य बच्चों को निर्धारित आयु के अनुरूप पढ़ने, लिखने व गणितीय दक्षताओं में निपुण बनाना है। शिक्षक इस अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, वे यहाँ सीखे नवाचारों को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करें। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार वर्मा ने एफएलएन को बच्चों के भविष्य को सुदृढ़ बनाने का राष्ट्रीय अभियान बताते हुए सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने बच्चों को निपुण बनाने का संकल्प लिया। संदर्भदाता के रूप में जितेंद्र मौर्य, योगेश गुप्ता, अजय सिंह, राजेश कुमार और डॉ. पंकज सिंह ने सत्र संचालित किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय सहायक राजन शुक्ला व लेखाकार जितेंद्र कुमार का सराहनीय योगदान रहा।
