देवल संवाददाता, आज दिनांक 12.07.2026 को 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ में *सेनानायक महोदय श्री सुशील कुमार शुक्ला (आईपीएस)* के दिशा निर्देशन में वाहिनी में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत, *'एक पेड़ माँ के नाम'* थीम पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत *वाहिनी में 500 विभिन्न फलदार एवं छायादार वृक्ष जैसे आम,जामुन,अमरूद,आंवला,सागौन इत्यादि* लगाए गए। वाहिनी के उच्चाधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा इस कार्यक्रम में पूर्ण उत्साह से प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर सहायक सेनानायक श्री अजय विक्रम सिंह,शिविरपाल श्री अमरनाथ यादव,सूबेदार सैन्य सहायक श्री बिजेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण ने हिस्सा लिया।
