कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।राजकीय मेडिकल कॉलेज, अम्बेडकरनगर के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में मंगलवार 26 मई 2026 को महर्षि वाल्मीकि व्याख्यान कक्ष (एल.टी.-2) में “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” के अवसर पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव के उद्घाटन संबोधन से हुआ। प्राचार्य ने तंबाकू सेवन के गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि तंबाकू केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से तंबाकू से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य ने सभी उपस्थित लोगों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई, जिसे सभी ने सामूहिक रूप से ग्रहण किया।उप-प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार वर्मा ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने तंबाकू कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भ्रामक विज्ञापनों की आलोचना करते हुए कहा कि इन प्रचारों से समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुल सक्सेना ने तंबाकू के धुएँ और धुएँ रहित उत्पादों के फेफड़ों पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन से COPD, फेफड़ों का कैंसर और पल्मोनरी फाइब्रोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। भारत में तंबाकू जनित फेफड़ों की बीमारियों का बोझ लगातार बढ़ रहा है।डॉ. अभिषेक पांडेय ने ओरल हेल्थ पर तंबाकू के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और बताया कि भारत में मुख कैंसर के अधिकांश मामले सीधे तंबाकू सेवन से जुड़े हुए हैं।जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार डॉ. सर्वेश गुप्ता ने सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर चलाए जा रहे तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए चिकित्सा संस्थानों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।कार्यक्रम का संचालन पीजी रेजिडेंट डॉ. प्रिया मिश्रा ने कुशलतापूर्वक किया।संगोष्ठी में संस्थान के चिकित्सा शिक्षकगण डॉ. बेरेंद्र यादव, डॉ. राजेश गौतम, डॉ. रिचा मिश्रा, डॉ. मोहम्मद आतिफ, डॉ. विजयश्री वर्मा, डॉ. शिव रतन, डॉ. दीपक मौर्या, डॉ. अनिल यादव, डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. दिलशाद आरिफ, डॉ. निहारिका द्विवेदी, डॉ. सृष्टि पाल, डॉ. फराह दीबा खान सहित श्री राणा भानु प्रताप सिंह, जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अधिकारी श्री दिलीप पांडेय, विभागीय पीजी रेजिडेंट्स, इंटर्न एवं एमबीबीएस छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य पेशेवरों को तंबाकू नियंत्रण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
राजकीय मेडिकल कॉलेज अम्बेडकरनगर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर भव्य संगोष्ठी
मई 26, 2026
0
Tags
