वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में अवैध शस्त्र रखने एवं बेचने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक फूलपुर देवेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में थाना फूलपुर पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है ।
दिनांक 25.05.2026 को उ0नि0 शिवशरण सिंह मय हमराह द्वारा ग्राम आंधीपुर नहर पुलिया मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त सिकन्दर चौहान पुत्र विक्रम चौहान निवासी ग्राम पूराधन्नी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष को समय करीब 01:15 बजे गिरफ्तार किया गया । जिसके पास से 01 नाजायज तमंचा .315 बोर तथा 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0- 181/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है ।
